बिपिन सैनी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित महंगूपुर में शुक्रवार दोपहर एक ई रिक्शा सामने से आ रहे तीन पहिया वाहन से भिड़कर पलट गया। सवारियों के शोर मचाने पर जुटे स्थानीय लोगों ने रिक्शा उठाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी ने प्राइवेट चिकित्सक से प्राथमिक इलाज कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक ई—रिक्शा मां शीतला चौकियां से दर्शनार्थियों को बैठाकर धाम से बाहर की ओर जा रहा था। सामने से तीन पहिया माल वाहक वाहन सवारी भरकर शीतला चौकियां धाम जा रहा था।

ई रिक्शा चालक वाहन चलाते समय पीछे मुड़कर देख रहा था कि अचानक सामने से आ रहे तीन पहिया वाहन से भिड़कर पलट गया। सवारियों की बचाओ बचाओ की चीख पुकार सुनकर सड़क किनारे के दुकानदारों ने दौड़ कर रिक्शा उठाया। एक लगभग छ: माह का बच्चा, उसकी उसकी मां, रिक्शा चालक, गाड़ी में बैठी दो अन्य महिलाएं तथा दूसरे वाहन पर बैठा एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। दो घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करा गया। जबकि अन्य घायलों ने स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार कराने की बात कहकर चले गये। घायलों का नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी। घायलों ने बताया कि दर्शन करने आए थे। उनका कहना है कि दुर्घटना के दौरान एक घायल दर्शनार्थी का मोबाइल भी किसी ने उड़ा दिया।